कांग्रेसियों ने किया विजयनगर थाने का घेराव,मारपीट करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विजयनगर में एक दुकानदार और कांग्रेस कार्यकर्ता वलीम खान के साथ मारपीट करने के आरोप पुलिस वालों पर लगे हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विजयनगर थाने का घेराव किया और थाना प्रभारी से पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित कार्यकर्ता वलीम खान का कहना है कि वह एक दुकानदार है और दुकान चलाते हैं कुछ पुलिस वाले आए और उन्हें गाड़ी में बैठा कर ले गए। उनके साथ जानवरों की तरह मारपीट की गई जबकि उनका कोई कसूर नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

इधर विजयनगर थाना प्रभारी का कहना है कि एक मामले की विवेचना के दौरान वलीम खान को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आई थी मारपीट के जो आरोप लग रहे हैं उसकी जांच कराई जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेसियों ने किया विजयनगर थाने का घेराव।
  • कांग्रेस कार्यकर्ता और एक दुकानदार से मारपीट के आरोप।
  • मारपीट करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *