कांग्रेस नेता की भतीजी की मौत,अर्धनग्न हालत में मिली लाश,परिजनों ने लगाये हत्या के आरोप

By: PalPal India News
October 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। भोपाल के अवधपुरी इलाके में एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नेहा राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके चाचा और चाची कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। आपको बता दे नेहा विजयवर्गीय एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। अवधपुरी इलाके के निर्मल पैलेस में वह किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। किराए के फ्लैट में अर्थनग्न हालत में मैनेजर का शव मिला है। नेहा की शादी 11 साल पहले उज्जैन में हुई थी लेकिन पति-पत्नी में तलाक हो गया था। जिसके बाद से वह अकेले ही भोपाल की अवधपुरी इलाके में रह रही थी।

रात के समय माँ से बात हुई थी

मंगलवार को नेहा की आखिरी बार रात के समय घर पर बात हुई थी। नेहा की माँ ने बताया की उसने घर पहुंचने की जानकारी दी थी। लेकिन जब बुधवार को दिन भर उसकी मां कॉल करती रही लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मकान मालिक को बताने के बाद शाम को मकान मालिक कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड के पास फर्श पर नेहा का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब शव बरामद किया तब उसके मुंह से झाग निकला हुआ था इसलिए पुलिस को उसके जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का अंदेशा है। पुलिस को जांच के दौरान ना तो कोई जहर की शीशी या रैपर मिला और ना ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत की वजह का खुलासा हो सके।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक था नेहा का 

नेहा राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती थी। परिवार वाले सामाजिक कार्य करने वाले बताए जा रहे हैं। वह उसके चाचा सुनील और चाची नम्रता विजयवर्गीय कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। सुनील विजयवर्गीय राजगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *