पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के नगर निगम में बीते दो दिनो से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए है।जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।वही इस मामले को लेकर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों के द्वारा महापौर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया और कचरा डंप कर दिया गया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा की डोर टू डोर कचरा वाहन कर्मचारी अपनी पेमेंट को लेकर हड़ताल पर बैठे है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
लेकिन उसके बावजूद भी महापौर व उनके अधिकारियों के द्वारा हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और ठेकेदार के बीच किसी प्रकार की कोई मध्यस्था नही कराई गई। जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने चेतावनी दी की अगर कल तक इस मामले को लेकर समाधान नही निकाला जाता है तो सभी जोनों में महापौर का पुतला फूंका जायेगा।
HIGHLIGHTS