कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ताओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

By: PalPal India News
June 20, 2024

जबलपुर समाचार – कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ताओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर जबलपुर शहर में व्याप्त जलसंकट को लेकर कांग्रेस पार्षद दल और कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क उठा है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्षदों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नगर निगम में प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता नगर निगम में महापौर कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए और उन्होंने मटके फोड़ कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस पार्षदों का कहना है जिस तरह से शहर में जलसंकट है लोग परेशान है। दो दो तीन-तीन दिनों तक लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और तो और टैंकरों से जो जलापूर्ति की जा रही है। वह भी पर्याप्त नहीं है लेकिन महापौर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

HIGHLIGHTS

  • नगर निगम में मटका फोड़ प्रदर्शन।
  • कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
  • नगर निगम महापौर कार्यालय के सामने फोड़े मटक।
  • शहर में व्याप्त जल संकट का किया विरोध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *