कांग्रेस पार्षद दल ने निकाली बैलगाड़ी यात्रा मंत्री राकेश सिंह की इस्तीफा की मांग

By: PalPal India News
August 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 7 करोड रुपए की लागत से बनी ग्वारीघाट की रोड 7 माह भी नहीं टिक पाई और जगह-जगह रोड के परखच्चे उड़ गए इसके विरोध में कांग्रेस पार्षद दल और शंकर शाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदर्शन किया कांग्रेस पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता बैलगाड़ी में सवार होकर नर्मदा के तट तक गए और जिम्मेदारों को उनकी नाकामी बताने की कोशिश की गई कांग्रेसियों का कहना है कि हजारों लोग मां नर्मदा के दर्शन करने प्रतिदिन ग्वारीघाट जाते हैं ऐसे में जर्जर सड़क जो कि पश्चिम विधानसभा के विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की विधानसभा में आती है इसलिए उन्हें तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि जो मंत्री अपनी विधानसभा की सड़क ठीक से नहीं बनवा सकता वह पूरे प्रदेश की सड़कों का ध्यान कैसे रख पाएगा।

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस पार्षद दल ने निकाली बैलगाड़ी यात्रा।
  • ग्वारीघाट की जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन।
  • सात माह भी नहीं टिक पाई 7 करोड़ से बनी सड़क।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *