कानपुर से प्रयागराज महाकुम्भ ने शामिल होने जा रही श्रद्धालुओं से भरी DCM अनियंत्रित होकर पलटी

By: PalPal India News
January 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कानपुर से प्रयागराज स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी DCM अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

दरअसल इस हादसे में महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ DCM में 40 से अधिक श्रद्धालुओं सवार थे। पुलिस की छानबीन में जानकारी सामने आई की हादसा चलती DCM में टायर फटने की वजह से हुआ। मौके पर पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया , जहाँ घायलों का ईलाज जारी है।

आपको बता दे महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से हो रही है। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी करने में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर यूपी की ट्रैफिक पुलिस ने आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सही रास्तों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लान तैयार किया है। इसके लिए प्रयागराज जिले में आने के लिए 7 प्रमुख मार्गों को पुलिस ने चुना है, यहां चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *