कार की टक्कर से स्कूटी सवार पर गिरा बेरियल,नाबालिग चला रहा था कार,मौके से हुआ फरार

By: PalPal India News
August 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आज सुबह लगभग 8:30 बजे बेस्ट लैंड खमरिया के एक सड़क हादसा हो गया एक कार बेरियल से टकरा गई और बेरियल सड़क से गुजर रहे एक स्कूटी चालक पर गिर गया। जिसमें स्कूटी चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है की कार एक बालक चला रहा था जो हादसे के बाद मौके पर कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कार रांझी से खमरिया की ओर जा रही थी इस हादसे में कई लोग बाल बाल बच गए। ये भी बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और बेलगाम ढंग से चलाई जा रही थी। खबर पाकर मौके पर रांझी थाना पुलिस भी पहुंच गई और कार जब्त कर ली।

HIGHLIGHTS

  • कार की टक्कर से स्कूटी सवार पर गिरा बेरियल।
  • बेस्ट लैंड खमरिया में बेरियल से टकराई कार।
  • टूटकर स्कूटी पर गिरा लोहे का बेरियल, चालक हुआ घायल।
  • नाबालिग चला रहा था कार,मौके से हुआ फरार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *