कार में टक्कर के बाद भिड़े कार चालक , मारपीट का वीडियो वायरल
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन चौराहे में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। जब सड़क पूरी तरह से सुनसान थी बताया जाता है कि दो कारों में टक्कर के बाद कार सवार आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए मारपीट काफी देर तक चलती रही कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तब कहीं जाकर दोनों कार सवार माने और मारपीट बंद की फिलहाल किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज कराने की खबर नहीं है।
HIGHLIGHTS