कार सवार से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट,बाइक सवार युवकों ने मारपीट के बाद छीने रुपए

By: PalPal India News
July 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना शहर से 5 किलोमीटर दूर बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत मझगवां भट्ठा के पास दो युवकों ने ठेकेदार से दिन दहाड़े 50 हजार की लूट की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह सतना से काठवरीया गाँव लेबर पेमेंट करने जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े दो युवकों ने कार रुकवाई और ठेकेदार से मारपीट करने लगे। इस घटना में ठेकेदार लहू-लुहान हो गया और कार में रखे 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए दोनों युवक पल्सर गाड़ी से आए थे।

लूटपाट की वारदात दिन व दिन बढती जा रही है ऐसे ही एक वारदात आज सतना शहर से 5 किलोमीटर दूर हुई जहाँ आरोपियों ने ठेकेदार से न केवल पैसे लुटे बल्कि उसे लहूलुहान भी कर दिया। ठेकेदार ने बताया की  वह लेबर की पेमेंट करने काठवरीया गाँव जा रहा था। उसके पास 50000 रूपए थे। तभी 2 बाइक सवारों ने पहले उसकी कार रुकवाई उसके बाद ठेकेदार से मारपीट कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुची और जाँच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने शहर के चारो और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

HIGHLIGHTS

  • कार सवार से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट।
  • बाइक सवार युवकों ने मारपीट के बाद छीने रुपए।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की लुटेरों की तलाश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *