कार सवार से धान के नकली बीज किए जब्त,आरोपी गिरफ्तार,24 बोरे बरामद

By: PalPal India News
June 21, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर की पनागर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार को पनागर थाने के सामने रोका जिसमें दो लोग बैठे हुए थे।नाम पता पूछे जाने पर चालक ने अपना नाम विकास मिश्रा निवासी कटनी बताया वही काऱ की तालशी लिए जाने पर कार में धान के बीज के पैकेट पाए गए।जो नकली प्रतीत हो रहे थे। सघन पूछताछ करने पर विकास ने बताया की बमनोदा में उन्होंने किराए का मकान लिया है।जिसमे धान के बीज बोरो में रखे गए है।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।मौके पर कमरे में 24 बोरे धान के बीज पाए गए।जिनके सम्बंध में विकास मिश्रा के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नही दिया गया।वही पुलिस ने संतोष मिश्रा और उसके साथी को गिरफ्तार करते हुए धान के बीज के बोरे जब्त कर खाद्य विभाग को सूचना दी गई है। धान के बीज नकली बताए जा रहे हैं

HIGHLIGHTS

  • कार सवार से धान के नकली बीज किए जब्त
  • पनागर थाना पुलिस की कार्रवाई
  • कार सवार से धान के नकली बीज किए जब्त
  • आरोपी गिरफ्तार,24 बोरे बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *