पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। चित्रकूट में एक छात्र को अगवा करने का प्रयास किया गया है। बच्चे की माने तो काले कपड़े पहने हुए दो बाबाओ ने उसको प्रसाद खिलाया और प्रसाद खाने के बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद उसको लेकर दोनों काफी दूर तक गए अचानक बच्चे को होश आया तो चार पहिया वाहन में बैठकर वे लोग भागे। दहशत की हालत में बच्चा बड़ी मुश्किल से घर वापस आया बताते हैं कि विद्या धाम का यह छात्र है और इसकी बस छूट गई थी। जिसके बाद अचानक से दो बाबा पहुंचते हैं इस बच्चे को प्रसाद देते है और उसके बाद यह पूरा घटना क्रम होता है।
HIGHLIGHTS