पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में कुंडम तहसील के हांडी-पानी गांव में डायरिया ने 24 घंटे में 3 की जान ले ली। मृतकों में 2 साल का बच्चा और 2 बुजुर्ग शामिल हैं। हैंडपंप का गंदा पानी पीने से 12 ग्रामीणों को उल्टी – दस्त की शिकायत होने पर कुंडम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव पहुंचकर 24 घंटे के लिए कैम्प लगाया है। पीएचई विभाग ने पानी का सैंपल लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक के बाद एक लोग बीमार पड़े। इस बीच 80 साल की कपूरी बाई और 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। 50 साल के बृद्ध सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीएमओ, तहसीलदार ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े भी ग्रामीणों को देखने के लिए हांडी – पानी गांव पहुंचे। सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि इसके पहले सिहोरा विकासखंड के भंडरा गांव में एक ग्रामीण की मौत हुई थी, वहीं अब यह जानकारी लगी कि हांडी – पानी गांव में भी डायरिया फैला है। मौके पर टीम को भेजा गया है। बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि टीम 24 घंटे शिविर लगाकर गांव में बीमार लोगों का इलाज करे। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।
हम आपको बता दे की डायरिया तब होता है जब आपको एक दिन में 3 या उससे ज़्यादा बार या सामान्य से ज़्यादा बार मल त्याग होता है। अगर आपको डायरिया है, तो आप अपने मल त्याग की मात्रा, पानी जैसापन या बारंबारता में वृद्धि देखेंगे। दस्त के दौरे अक्सर पेट में कीड़े ( गैस्ट्रोएंटेराइटिस ) के कारण होते हैं और कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं।
HIGHLIGHTS