कुएं में बाघ की लाश मिलने से हड़कंप, करंट लगाकर कुंए में फेंके जाने का संदेह

By: PalPal India News
September 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी रेंज के बोदारी गांव के कुएं में मृत अवस्था मे बाघ के मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है की ये इलाका संजय टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है. करंट लगाकर बाघ की मौत के बाद उसे कुएं में फेंके जाने का संदेह जताया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन अमला पहुंचा. ग्रामीण और वन अमले की मदद से बाघ के शव को कुएं से बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंचे वन अमले के अधिकारियों द्वारा बाघ की मौत के कारणों की वजह की जांच की जा रही है.

HIGHLIGHTS

  • कुएं में बाघ की लाश मिलने से हड़कंप
  • करंट लगाकर कुंए में फेंके जाने का संदेह
  • शहडोल जिले के ब्यौहारी रेंज के बोदारी गांव का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *