कुछ महीने पहले मिली थी जान से मारने की धमकी,भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पार्षद पति ने दी थी धमकी

By: PalPal India News
September 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को कुछ महीने पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी आई थी। एसपी ने भी इसकी पुष्टि की थी सांसद सोलंकी ने भी बताया था कि मुझे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। मेने सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया है इसकी जांच स्वयं एसपी कर रहे हैं। आज इंदौर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार में यह खबर लगी है।

देखिए आप सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को जान से मारने की धमकी मोबाइल पर देवास के ही भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पार्षद पति ने दी थी। सोशल मीडिया पर यह सब वायरल होने से सांसद के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ सी लग गई। कार्यकर्ता एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए पल-पल इंडिया की टीम सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय में पहुंची सांसद सोलंकी अपने इष्ट मित्र एवं कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। पल-पल इंडिया ने जब सांसद से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा आप एसपी से बात करो इस बारे में वही अच्छे से बता पाएंगे।

HIGHLIGHTS

  • सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय में उमड़ी भीड़
  • अखबार में खबर छपने के बाद पहुंचे कार्यकर्ता
  • कुछ महीने पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *