कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में , एक जवान शहीद

By: PalPal India News
July 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है । दोनों तरफ से गोलीबारी अभी भी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे एक जवान घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां  इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

अधिकारीयों ने बताया की आतंकवादिय संदिग्ध स्थान पर फलर से ही छुपे हुए थे  जैसे ही जवानों की  टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, गोलीबारी होते देख जवानों ने भी फयेरिंग शुरू कर दी , जिससे दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *