palpalindianews/jabalpur
“कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।”
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने एक विशेष जानकारी पर कुलगाम के समनू गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई है। मौके पर दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है।