पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में बलात्कार की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया जेल पुलिस के द्वारा कैदी की लाश को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वहीं कैदी के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल पुलिस एवं जेल के कर्मचारियों के द्वारा उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है, जिस कारण कैदी की मौत हुई है परिवार वालों ने जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर जेल प्रशासन का कहना है की इसकी न्यायिक जांच कराई जा रही है।
HIGHLIGHTS