केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव लड़ाना पार्टी का फैसला

By: PalPal India News
October 31, 2023

जबलपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का रविवार को जबलपुर आगमन हुआ इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई दावे किए उन्होंने भाजपा की दूसरी लिस्ट को चौंकाने वाले बताए जाने के सवाल पर कहां की यह पार्टी का निर्णय है और सभी को मान्य है सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ सरकार को भी आधे हाथों लिया और कहां की 15 महीने की सरकार में कमलनाथ सरकार ने सभी योजनाएं बंद कर दी थी जिससे लोगों के मुसीबत बढ़ गई थी इसलिए लोगों ने उनकी विदाई कर दी इसके साथ-साथ बीडी शर्मा ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में इस बार भारी बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *