केजरीवाल नहीं टिक पाए प्रवेश वर्मा के सामने, आप को लगा बड़ा झटका

By: PalPal India News
February 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने जिस सीट से चुनाव लड़ा था उसी में मिली बड़ी हार दरअसल नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल और बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित खड़े थे जिसमें से बीजेपी को बड़ी जीत मिली है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी है। केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। प्रवेश वर्मा ने इस चुनाव में अपने सियासी करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं, संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।

केजरीवाल के अलावा सिसोदिया भी हारे

अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कई अन्य बड़े नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट पर हार मिली है। केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया था। हालांकि, पार्टी के दोनों बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। रुझानों में बीजेपी 49 और आम आदमी पार्टी 21 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *