केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का धार जिले में दौरा , मनावर में प्रत्याशियों का किया समर्थन ,कांग्रेस पर साधा निशाना

By: PalPal India News
November 11, 2023

पल-पल इंडिया न्यूज़ /धार

शाह ने कहा मध्य प्रदेश तीन दीपावली मनाएगा। एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी तीन दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के  बाद मनानी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में तीन परिवार हैं, पहला कमलनाथ का, बंटाधार दिग्विजय का,तीसरा राहुल व सोनिया गांधी का गांधी परिवार। यहां आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का चलता है और गलती होने पर चांटा दिग्विजय सिंह को लगा देते हैं। ये कपड़ा फाड़ राजनीति मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती।


केन्द्रीय गृह मंत्री शाह शनिवार को धार जिले के मनावर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कोसंबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को यहां अपना नेता बनाया है। लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे, क्योंकि उनके मन में है नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी के  मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं वो देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते और नहीं कभी करना चाहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *