पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आरजी कर अस्पताल में पीडिता से हुए बलात्कार और हत्या मामले के गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा कि मुझे फंसाया गया है, मैंने हत्या नहीं की. मैं तो शव देखकर भाग गया था. सूत्र के मुताबिक जेल में संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा था जिस दौरान एजेंसी ने संजय से कुल 10 सवाल पूछे थे . आपको बता दे संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट 25 अगस्त रविवार को दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ था. इस दौरान तीन पॉलीग्राफ विशेषज्ञ मौजूद थे.
आपको बता दे अभी तक संजय के आलावा और किसी भी अपराधी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है ऐसे में संजय का ये बयान देना की वह आरोपी नहीं है उसे फसाया जा रहा है यह केस अब और भी उलझ गया है, जांच एजेंसी ने 25 अगस्त को कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया था.
आपको बता दे यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण है, परन्तु पॉलीग्राफ रिपोर्ट को सबूत के तौर पर कोर्ट में स्वीकार नहीं किया जा सकता.सूत्र के हवाले से जेल में संजय परीक्षण की शुरुआत उसके नाम, पता, पेशे जैसे कुछ सामान्य सवालों से हुई. जिसमे संजय से जब पूछा गया सेमिनार हॉल के अंदर हत्या करने के बाद तुमने क्या किया? संजय ने जवाब दिया, “मैंने हत्या नहीं की. मैं शव को देखने के बाद सेमिनार हॉल से भाग गया था. संजय ने पूरी तरह से इंकार कर दिया की में इस अपराध में शामिल नहीं हूँ.