पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप कांड से जबलपुर के डॉक्टरों का भी आक्रोश भड़क उठा है। इस जघन्य वारदात के विरोध में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरो ने ओपीडी की सेवाएं तो बंद कर दी लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता में हुई घटना की निंदा की और ऐसा कानून बनाने की मांग की जिसमें डॉक्टर के साथ इस तरह के कृत्य पर गैर जमानती अपराध माना जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वे अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं इसलिए उन्हें सुरक्षा की गारंटी चाहिए।
HIGHLIGHTS