क्या टेस्ला के मालिक एलन मस्क और इटली PM जियोर्जिया मेलोनी कर रहे एक दुसरे को डेट, जमकर वायरल हो रही सोशल मिडिया में तस्वीर

By: PalPal India News
September 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले टेस्ला के मालिक एलन मस्क और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया में तहलका मचा रही है। दरअसल इस तस्वीर में एलन मस्क को और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक कार्यक्रम में देखा जा रहा है.इन तसवीर ले माध्यम से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशन हो सकते हैं.

मस्क और मेलोनी दोनों को एक ब्लैक-टाई अवार्ड समारोह में साथ देखा गया था असल में यह तस्वीर न्यूयॉर्क में आयोजित एक पुरस्कार समारोह की है। जहाँ एलन मस्क ने जॉर्जिया मेलोनी को अटलांटिक काउंसिल ग्लोबल सिटीजन अवार्ड से नवाजा है। अटलांटिक काउंसिल द्वारा वितरित मीडिया पैकेज के अनुसार, जॉर्जिया मेलोनी को यूरोपीय संघ के प्रति उनके मजबूत समर्थन और इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के लिए यह पुरस्कार मिला. दोनों एक-दूसरे के साथ काफी घुले-मिले हुए दिखाई दे रहे थे.तभी इस दौरान उनकी कई तस्वीर ली गई जिसके बाद दोनों के बीच डेट की बात सोशल मिडिया में वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद टेस्ला के फैन क्लब ने मस्क और मेलोनी की तस्वीर पोस्ट की और पूछा क्या लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट करेंगे? इस पर एलन मस्क ने जबाब देते हुए कहा कि हम डेट नहीं कर रहे हैं।

एलन मस्क ने की जॉर्जिया की जमकर तारीफ

एलन मस्क ने जॉर्जिया मेलोनी को अटलांटिक काउंसिल ग्लोबल सिटीजन अवार्ड देते हुए कहा, “ऐसी महिला को यह सम्मान देना मेरे लिए फक्र की बात है जो बाहर से जितनी सुंदर है, अंदर से उससे भी अधिक सुंदर है.” उन्होंने कहा, “जॉर्जिया मेलोनी ऐसी महिला हैं जिनकी मैं प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने इटली की प्रधानमंत्री के रूप में अविश्वसनीय काम किया है.” वह एक भरोसेमंद, ईमानदार और सच्ची हैं और राजनेताओं के बारे में हमेशा ऐसा नहीं कहा जा सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *