क्या पीएम नरेंद्र मोदी को भी कोरोना हुआ था, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सबके सामने खोला ये राज़

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन यादन ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत चर्चा में बताया था कि उन्हें कोविड काल में कोरोना नहीं हुआ था। मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन जिन्होंने उस कठिन समय में जीवन जिया जब सबको कोविड हो रहा था।

उन्होंने बताया की नरेन्द्र मोदी रोज शंख बजाते थे। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं। जिनके फेफड़े मजबूत हैं उसके पास कोविड नहीं भटकता। कोराना काल में जिन लोगों को सांस के अंदर की कठिनाई थी उन्हें ही कोविड में मार पड़ी थी।

इससे पहले मोहन यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर आज भोपाल में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मेलन में सहभागिता कर ‘स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा’ का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों और स्वच्छता चैंपियन्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। सीएम ने कहा कि गत वर्षों में भोपाल के सफाई मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक सफाई मित्र को 5,000 रुपये मान राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने के लिए नगर पालिक निगम, भोपाल के खाते में धनराशि अंतरित की गई।

इस अवसर पर  उन्होंने ‘स्वस्थ व समर्थ मध्यप्रदेश’ की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ 50 जिला चिकित्सालयों में स्थापित ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों’ का भी शुभांरभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *