क्या सच में भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती का होने वाला है तालाक

By: PalPal India News
January 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हार्दिक और चहल के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के तलाक की बात सामने आई है वहीँ इन अफवाहों के बीच कथित तौर पर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। गुरुवार, 23 जनवरी को कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 20 साल की शादी के बाद यह कपल तलाक लेने जा रहा है

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सहवाग ने 104 मैचों में 49.34 की औसत से 23 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 8586 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 82.23 है और उन्होंने 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ इस प्रारूप में तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. उन्होंने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और तिहरा शतक बनाया और टेस्ट में दो तिहरे शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.

क्या सहवाग और आरती लेंगे तलाक?

इतना ही नहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज की पत्नी सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी तस्वीरों से गायब हैं, जो उनके अलग होने की अफवाहों को और हवा दे रहा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह जोड़ा ‘कई महीनों से अलग रह रहा है और तलाक की संभावना है’.

आपको बता दें कि, पिछले साल हार्दिक पांड्या और उनकी नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और आखिरकार अलग होने का फैसला किया. लेकिन ऐसे में हम सहवाग और उनकी पत्नी के तलाक के बारे में तब तक कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, जब तक हमें आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल जाती.

आपको बता दे सहवाग और आरती की शादी 2004 में हुई थी और उनके दो बेटे आर्यवीर और वेदांत हैं. इस जोड़े ने अपने तलाक या अलग रहने की बात पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि सहवाग की निजी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मची खलबली!

अगर हम इस अफवाह के पीछे की वजह पता करेंगे तो इसके पीछे दो वजह नजर आती हैं, जिससे दोनों के बीच दूरियां हैं इस बात का पता चलता है। पहली वजह है कि लगभग एक पखवाड़े पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने केरल के पलक्कड़ में पुलिक्कल विश्व नागयक्षी मंदिर का दौरा किया इस दौरान वो अकेले ही दिखाई दिए उनकी पत्नी आरती नहीं दिखाई दीं और और दूसरी वजह ये है कि सोशल मीडिया पर इस दौरे की तस्वीरें और पोस्ट शेयर कीं लेकिन इस पोस्ट में कहीं भी उनकी पत्नी आरती का जिक्र नहीं था। इस पोस्ट से दोनों के बीच रिश्तों को लेकर दूरी का संकेत साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हालांकि वीरेंद्र सहवाह और उनकी पत्नी आरती ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *