क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन का आयोजन,नेत्र और दंत रोग डॉक्टरों ने दिया परामर्श

By: PalPal India News
July 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ग्राम उड़ना पाटन मेनरोड पंचायत भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन। क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा किया गया। इस निःशुल्क शिविर के माध्यम से उड़ना ग्राम एवं आसपास के सभी गांवों के वासियों से आग्रह कर उन्हें स्वास्थ्य शिविर के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाना है।।

पीड़ित मानवता की सेवा में इस शिविर में जो कमजोर और गरीब तबके लोग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया। इस शिविर में निःशुल्क जांच एवं उचित सलाह दी गई एवं निःशुल्क दवाईयां, आई ड्राप, टूथपेस्ट, माऊथवॉश का वितरण भी निःशुल्क किया गया। इस शिविर में जबलपुर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शब्बीर हुसैन एवं वरिष्ठ दंत रोग विशेशज्ञ डॉ. वाय.सी. चाऊ और उनके स्टाफ ने सेवायें दी।

HIGHLIGHTS

  • क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन का आयोजन।
  • पाटन के उड़ना गांव के लोगों की की गई जांच।
  • नेत्र और दंत रोग डॉक्टरों ने दिया परामर्श।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *