मैं तब तक नहीं मरूँगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से नहीं हटते-मल्लिकार्जुन खरगे

By: PalPal India News
September 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को अमित शाह ने आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है। दरअसल खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बेहोश हो गए थे। आपको बता दे की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त आचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद खड्गे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उनकी मदद की। पानी पीने के बाद खरगे ने अपना भाषण फिर से शुरू किया।

आपको बता दे मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं अभी 83 साल का हूं और मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जीवित रहूंगा जब तक पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता से नहीं हट जाते। उन्होंने नरेंद्र मोदी और BJP  पर आरोप लगाते हुए कहा की जम्मू-कश्मीर के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दे रही है बीजेपी सरकार। उनका जीवन तबाह किया है। हम जम्मू-कश्मीर में ‘जनता की सरकार’ चलाएंगे। आप सभी के जीवन में खुशहाली लाएंगे।

इस मामले ने तूल पकड़ लिया है इस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान देते हुए कहा मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषण देने में अपनी पार्टी को भी पीछे छोर दिया है। उन्होंने ये भी कहा की खड़गे का भाषण ये दिखाता है की कांग्रेस पार्टी में मोदी जी के प्रति कितना डर ओर नफरत भरी हुई है। अमित शाह ने ये भी कहा की उनके स्वास्थ के लिए हम सभी प्राथना करते है की वे लम्बे समय तक जीवित रहे और स्वस्थ रहे और विकसित भारत का निर्माण देख सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *