खमरिया के कैलाश धाम के लिए पैदल निकले हजारों कांवड़िए, गौरी घाट से शुरू हुई संस्कार कांवड़ यात्रा देखे विडियो

By: PalPal India News
July 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सावन के दूसरे सोमवार को संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली गई सुबह 7 बजे गौरी घाट में मां नर्मदा की पूजन अर्चन के बाद भव्य संस्कार काव्य यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में कांवरिए कावड़ के एक पात्र में देवी स्वरूप मां नर्मदा का जल और दूसरे पात्र में देवतुल्य पौधा रखे हुए थे। भोलेनाथ के जय घोष के साथ शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा 35 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस कावड़ यात्रा को लेकर संस्कारधानी में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह कांवरियों के स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं ।

वही कावड़िया अलग-अलग कावड़ को सुसज्जित कर कावंड लेकर चल रहे हैं इस कावड़ यात्रा में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। यात्रा को भव्य बनाने के लिए बैंड दल ,घोड़े ,झांकियां आदि का यात्रा में साथ चले यह कांवड़ यात्रा नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ भैया जी सरकार एवं रामू दादा के सानिध्य में निकाली गई।

HIGHLIGHTS

  • गौरी घाट से शुरू हुई संस्कार कांवड़ यात्रा।
  • खमरिया के कैलाश धाम के लिए पैदल निकले हजारों कांवड़िए।
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी यात्रा में हुए शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *