खमरिया के गांव में एक साथ कई घरों के चोरी,पीड़ितों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

By: PalPal India News
July 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर ही नहीं बल्कि आस पास के कई क्षेत्रों में बेखोफ घूम रहे चोर। पुलिस से निडर हो दे रहे चोरी की वारदात को अंजाम। जगह जगह चोर चोरी कर रहे है और पुलिस इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के खमरिया थाना का है। जहाँ रिथोरी गांव में रहने वाली महिला ललिता राजपूत एवं त्रिवेणी कोल समेत कई लोगों ने आज खमरिया थाने में चोरी की शिकायत की उन्होंने बताया कि उनके गांव में आज सुबह लाखों की चोरी हो गई है। गाँव के लोगों ने बताया की  किसी के घर से पानी की पाइपलाइन तो किसी के घर से साइकिल चोरी कर ली गई। इसी तरह किसी के घर से बिजली की केबल लाइन चोरी कर ली गई है पीड़ित पक्ष ने चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

HIGHLIGHTS

  • खमरिया के गांव में एक साथ कई घरों के चोरी
  • पीड़ित लोगों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
  • चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *