पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट है । अधारताल चौराहे से यातायात को परिवर्तित किया गया है । चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर के साथ मतगणना स्थल की ओर जाने वाली सड़क पर चाक चौबंद इंतजाम है । आने जाने वालों को बिना आईडी के प्रवेश प्रतिबंध कर दिया गया है ।
वही स्ट्रांग रूम खोला दिया गया है । कुछ देर में डाक मत पत्र की गिनती शुरू होगी जिसके अच्छे इन्तेजाम किये गए है । प्रशासन ने मोबाइल से लेकर धूम्रपान तक पर रोक लगा दी गई है । 11 लाख 65 हजार मतों की होगी गिनती ।
पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने कहा – लोकसभा चुनाव की गणना को मद्धेनजर रखते हुए यातायात के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है । गणना मे जाने वाले नागरिकों, प्रेस बंधुओं और यहाँ के सभी रेवासियों को बस जाने दिया जा रहा है । बाकीं सभी वाहनों को परिवर्तित कर दिया गया है, कटनी तरफ जाने बाले वाहनों का रूट परिवर्तित कर अन्य रूट से वाहनों को भेजा जा रहा है ।
पलपल इंडिया न्यूज़ के संवाददाता आपको देंगे पल पल की खबर देखते रहिये पल पल इंडिया न्यूज़ जहां हमारे संवाददाता सबसे पहले देंगे आपको चुनाव की हर खबर। हमारे लिंक (https://palpalindianews.com/) को लॉग इन कर आप जान सकते है सभी महत्त्वपूर्ण खबरें।