गढ़ा छुई खदान में गिरा कच्चा मकान,बाल बाल बचे महिला पुरुष और बच्चे

By: PalPal India News
September 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मंगलवार की देर रात हुई भारी बारिश के चलते गढ़ा के छुई खदान में एक कच्चा मकान भरभराकर कर गिर गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। जबकि महिला पुरुष और बच्चे घर में सो रहे थे मकान गिरने की भनक पाकर वे बाहर आ गए। जिससे उनकी जान बच गई हैरानी की बात तो यह है कि बिजली कर्मियों को कई फोन लगाए गए। लेकिन उन्होंने आने की जहमत नहीं उठाई। मकान मालिक का कहना है यदि ऐसे में करंट फैल जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

HIGHLIGHTS

  • गढ़ा छुई खदान में गिरा कच्चा मकान।
  • बाल बाल बचे महिला पुरुष और बच्चे।
  • भारी बारिश के चलते जमीदोज हुआ मकान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *