गढ़ा पुलिस ने निकाला दहशतगर्दों का जुलूस,होटल के मैनेजर से मारपीट कर वीडियो किया था वायरल

By: PalPal India News
September 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें की एक व्यक्ति के साथ सरेराह कुछ लोगों ने पिटाई की और फिर वीडियो भी बनाकर वायरल किया। सोशल मीडिया में जैसे ही जबलपुर का यह वीडियो वायरल हुआ तो तुरंत ही एसपी ने इसके संज्ञान में लिया और फिर गढ़ा थाना पुलिस को निर्देश दिया कि जो भी मारपीट कर रहे हैं उन्हें तुरंत ही गिरफ्तार किया जाए। जांच में पुलिस को पता चला कि यह वीडियो एक होटल का मैनेजर का है जिसका नाम मंजीत सिंह है। और उसी के साथ बदमाशों ने मारपीट किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद गढ़ा थाना पुलिस ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका उसी स्थान पर जुलूस निकाला जहां पर की उन्होंने होटल मैनेजर के साथ मारपीट की थी। जानकारी के मुताबिक बदमाश होटल मैनेजर के पास 3 तारीख को पहुंचे थे और उससे होटल का कमरा मांगा जिस पर मैनेजर ने जब उनसे आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि हम लोकल जबलपुर के हैं हमें आईडी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, यही बात को लेकर मैनेजर के साथ इनका जमकर विवाद हुआ।

4 सितंबर को मैनेजर मनजीत जब अपने घर जा रहा था इस दौरान मेडिकल चौराहे के पास सोनू तिवारी और उनके साथियों ने उसे गहरा उसके हाथ पर जमकर मारपीट की। गढ़ा थाना प्रभारी नितेश दोहरे ने बताया कि सोनू तिवारी का क्षेत्र में आतंक है। पहले भी उसने कई लोगों के साथ मारपीट की है। अभी तक चार आरोपी सोनू तिवारी, अंकुर चौधरी, नासिर शाह और हेमंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • गढ़ा पुलिस ने निकाला दहशतगर्दों का जुलूस।
  • होटल के मैनेजर से मारपीट कर वीडियो किया था वायरल।
  • सोनू तिवारी और उसके तीन साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *