गढ़ा में स्कूल के बगल की बाउंड्री गिरने से चार बच्चों की मौत

By: PalPal India News
August 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी स्कूल सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवाल ढहने से चार बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक बरसात का मौसम चल रहा है। विद्यालय के बगल में बनी पुरानी बाउंड्री में नमी थी और जब स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे। स्कूल की छुट्टी हुई बच्चे निकल रहे थे उसी दौरान दीवाल धराशाई हो गई जिसमें बच्चों पर बाउंड्री गिर गई बच्चे दब गए चार की मौत हो गई है और कई बच्चे घायल हुए हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया। घटना की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई जहां मौके पर रीवा से पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे तो वहीं इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमला पुलिस और आम जनों द्वारा राहत बचाव करके मृतक बच्चों के शव मलबे से बाहर निकाले गए और गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव लाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल बच्चों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चों को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

HIGHLIGHTS

  • गढ़ा में स्कूल के बगल की बाउंड्री गिरने से चार बच्चों की मौत।
  • कई बच्चे बताए जा रहे घायल राहत और बचाव कार्य जारी।
  • रीवा से घटनास्थल पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *