पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। गढ़ा हरदौल मंदिर के पास आकाश कोष्टा के घर में 17 अगस्त की रात में चोरी की एक वारदात हुई चोरों ने घर का ताला तोड़कर लोगों पर स्प्रे डालकर उन्हें बेहोश कर दिया और फिर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं जिनमें से एक खुलेआम तलवार लहरा रहा है कोष्टा परिवार ने यह वीडियो भी पुलिस को दिया है और गढ़ा थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में आना कानी कर रही है आकाश कोस्टा का कहना है कि यदि उन्हें या उनके परिजन को कुछ होता है तो इसकी पूरी जवाबदारी पुलिस की होगी
Highlights