पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम में गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे तथा जिले में पदस्थ समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. एवं समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह द्वारा बैठक मे सर्वप्रथम गणेश उत्सव पर्व एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के सम्बंध में राजपत्रित अधिकारियों से उनके अनुभाग के थानो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं जुलूस की जानकारी ली तथा सभी को निर्देशित किया गया कि गणेश जी की प्रतिमाये पारम्पिरिक स्थानों पर ही स्थापित की जावे। इसके साथ ही जो जुलूस का पारम्परिक रूट है उसी रूट से जुलूस निकाला जावेगा। संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये जाये। इसी प्रकार ईद मिलाद-उन- नबी का त्यौहार का आयोजन शान्ति पूर्वक संपन्न हो इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जायेगी। त्यौहारों के दौरान लाऊड स्पीकर का उपयोग जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार करना होगा।
HIGHLIGHTS