गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग, इस मुहूर्त में कर लें बप्पा की स्थापना पूरी होगी हर मनोकामना

By: PalPal India News
September 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवो में प्रथम पूज्य भगवान श्री सिद्धि विनायक की श्री गणेश चतुर्थी इस साल 7 सितंबर को मनाई जायेगी। गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत के कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह त्योहार शुरू होता है और 10 दिनों तक मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को ही गणेश भगवान का जन्म हुआ। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भक्त अपने घर में गणेश भगवान की स्थापना करते हैं। इस दिन कौन कौन से शुभ योग बनने जा रहे हैं और स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा, आइए जानते हैं।

इस बार गणेश चतुर्थी के पुरे दिन कई शुभ योग हैं। इस दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा इसके साथ ही पूरे दिन भर ब्रह्म योग भी विराजमान रहेगा। रवि योग की शुरुआत 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से हो जाएगी और 7 सितंबर को दोपहर लगभग 13 बजकर 30 मिनट तक यह योग रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग इस दिन दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से अगले दिन यानि 8 सितंबर तक बना रहेगा। इन शुभ योगों का लाभ आप गणपति बप्पा का भजन कीर्तन करके पा सकते हैं। इस दौरान गणेश जी के मंत्रों का जप करने से भी आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आइए अब जान लेते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन आपको कब गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।

गणेश चतुर्थी के दौरान कई भक्त घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। बप्पा की कृपा आपको प्राप्त हो इसलिए आपको गणेश जी की स्थापना सही मुहूर्त में करनी चाहिए। गणेश स्थापना के लिए इस बार शुभ समय सुबह 7 सितंबर को 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस दौरान गणेश जी की स्थापना के साथ ही आप बप्पा की पूजा भी कर सकते हैं। अगर सही मुहूर्त में आप बप्पा को घर में विराजमान करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति आपको होती है।

गणेश चतुर्थी के दिन इन मंत्रों का जप कर भगवान गणेश को करे प्रशन्न 

  • ॐ गं गणपतये नमो नमः ।
  • ॐ गणेशाये नमः ।
  • ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ।
  • ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *