जबलपुर समाचार – गरीबों के पैसों से जला कैंट अधिकारीयों के घर का चुल्हा – कांग्रेस ! जंगी प्रदर्शन।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर ।गोरा बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान कैंट बोर्ड के अमले द्वारा ठेले तोड़े जाने के मामले में तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर कांग्रेस के बैनर तले मंगलवार को ठेले वालों ने केंट बोर्ड कार्यालय का घेराव किया ठेले वाले अपने टूटे ठेले लेकर केंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कैंट बोर्ड के अधिकारियों से ठेले जप्त करने की मांग भी की कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर ठेले वालों के नुकसान की भरपाई की जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए वरना बड़ा आंदोलन होगा।
HIGHLIGHTS