गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की चार छात्राएं गायब,घर से कालेज जाने का कहकर निकली थीं छात्राएं

By: PalPal India News
July 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह जिला एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इस बार यहां कॉलेज की चार छात्राएं गायब बताई जा रही हैं. जिसके बाद पूरे जिले में सनसनी फैली है. गायब होने वाली लड़कियों में तीन एक गांव की थी, जबकि एक लड़की दूसरे गांव की थी. इन चारों में दो सगी बहने भी हैं. बताया जा रहा है कि चारों अपने घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी. लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

चारो लड़कियां दमोह के गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट हैं. दरअसल, दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सीतानगर गांव से तीन और पास के बिजौरी गांव से एक लड़की बस से दमोह के लिये निकली थी. चारों सहेलियां दमोह के शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के लिए आई थी लेकिन देर रात तक अपने-अपने गांव नहीं पहुंची. जिसके बाद परिजन हरकत में आये और दमोह पहुंचे. पुलिस के जरिये परिजनों ने कॉलेज को देर रात ही खुलवाया और सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन इन कैमरों में चारों लड़कियां कॉलेज में आई ही नहीं थी. जिससे मामला और भी ज्यादा पेंचीदा होता नजर आ रहा है. परिजनों के उनकी लड़कियां कालेज में बुक्स जमा करने का कह कर आई थी. अमूमन देर शाम तक लडकियां कालेज से गांव पहुंच जाती थी. लेकिन कल वह घर नहीं पहुंची. परिजनों को किसी पर शक भी नहीं है.

वहीं मामले में कालेज के प्रिंसिपल पी एल जैन के मुताबिक उन्हें देर रात पुलिस के जरिये सूचना मिली थी. जिसके बाद वो कॉलेज आये थे जहां चारों गायब हुई लड़कियों को सीसीटीवी कैमरों में चेक किया गया. लेकिन वो उसमें नहीं दिखी और इससे साफ है की लड़कियां कॉलेज आई ही नहीं है. वहीं मामले में दमोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक चार शहर भर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. गायब हुई लड़कियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने इन छात्राओं की तलाश में जब होटल्स में छापा मारा तो इन से अलग तीन छात्राएं लडको के साथ संदिग्ध पकड़ी गईं है.

HIGHLIGHTS

  • गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की चार छात्राएं गायब.
  • घर से कालेज जाने का कहकर निकली थीं छात्राएं.
  • इन चारों में दो सगी बहनें भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *