गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीण परेशान,न बच्चे जा पा रहे स्कूल न निकल पा रहे ग्रामीण

By: PalPal India News
August 22, 2024

पल पल इंडिया प्रतिनिधि। रीवा खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचायत नस्टिगमा अंतर्गत लोहरौली से है जहां पर रोड ना होने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि स्कूल जाने वाले बच्चे सड़क न होने के कारण समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते,आलम यह है कि यदि कोई प्रेग्नेंट महिला हो या कोई बीमार हो उसको समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच से हमने सड़क के बारे में कई बार बोला लेकिन सरपंच भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इस रास्ते से कम से कम दिन भर में पांच सौ लोगों का आवागमन होता है।

Highlights

  • गांव में रहे स्कूल न निकल पा रहे ग्रामीणथी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *