पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना शहर में दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई है। घटना सतना शहर के भरहुत नगर मोड़ के पास एक कंप्यूटर की दुकान के सामने की है। एक अज्ञात युवक ने कार का कांच तोड़कर कार में रखे डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया फरियादी ने बताया कि गाड़ी खड़ी करके वह चाय पीने चला गया था। जब वापस आकर देखा तो गाड़ी का कांच टूटा हुआ था। फरियादी ने मामले की शिकायत कोलगवां थाने मे दर्ज कराई है।
HIGHLIGHTS