पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर आम नागरिकों की सुरक्षा और गुंडे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रात्रि कालीन चेकिंग का अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख चौराहों और रास्तों पर बैरिकेड लगाकर पुलिस रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक वाहन चेकिंग कर रही है। इस वाहन चेकिंग का मकसद ये है कि लोग यातायात के नियमों का पालन करें हेलमेट लगाकर चलें और दूसरा ये कि यदि असामाजिक तत्व रात में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले तो उन्हें पकड़ा जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने बताया कि एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं इस अभियान के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।
HIGHLIGHTS