गुजरात के बनासकांठा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, भक्तों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

By: PalPal India News
October 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गुजरात। गुजरात के बनासकांठा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादशा हो गया इस हादशे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दांता के करीब त्रिशूलिया घाट, अंबाजी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार यात्री नवरात्र के मौके पर यहां के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी बस त्रिशूलिया घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची नहीं तो और बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

गुजरात के बनासकांठा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां दांता के करीब त्रिशूलिया घाट, अंबाजी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत दांता के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई है उन्हें सिविल से पालनपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। 4 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *