पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोल बाजार में डॉक्टर एके गुप्ता के घर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया. लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
दरअसल आग घर के किचन में लगी हुई थी जिसकी वजह से फर्नीचर जलकर खाक हो गया हालंकि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया.
HIGHLIGHTS