गोवंश की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 गौवंश को कराया गया मुक्त

By: PalPal India News
October 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पनागर पुलिस को सूचना मिली की परियट से नागपुर के लिए एक ट्रक में गौवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित करते हुए मौके पर दबिश देते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।

पनागर पुलिस की जानकारी के मुताबिक उन्हें एक ट्रक में गौवंश की तस्करी करने की खबर मिली जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त किया और  श्रीकांत यादव, कमलेश और बुची को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे ट्रक में 10 गौवंश को तस्करी कर नागपुर ले जाया जा रहा था । पकड़े गए आरोपियो से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • गोवंश की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 10 गौवंश को कराया गया मुक्त
  • पनागर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *