पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने धमकी थाना गोसलपुर क्षेत्र के छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के गिरोह में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हीरा बाई, अनीता बाई, राधा बाई, सखिना, सुरती बाई, और राधा बाई, के रूप में हुई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(A) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने (300 लीटर) महुआ लहान और शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए। ग़ौरतलब है कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए महिलाएँ अपने घरों में अवैध कच्ची महुँआ शराब बनाती हैं।
HIGHLIGHTS