पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के सालीचौका में विगत दिवस हुई गौ हत्या की अंधी गुत्थी को सुलझाकर गाय के हत्यारों को जेल की सलाखों तक पहुचाने वाले गाडरवारा थाने से लेकर सालीचौका उप थाने की पुलिस का बड़ा सराहनीय कार्य रहा। पुलिस के इन सभी जावाज सिपाहियों का आज सालीचौका नगर के व्यापारियों ने फूल मालाओं के साथ शाल और श्रीफल से सभी का सम्मान किया। जिसमें गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा टी आई उमेश तिवारी सालीचौका उप थाना प्रभारी अभिषेक पटैल सहित तमाम पुलिस टीम का सम्मान किया गया।
नगर वासियों द्वारा हुई इस नवाचार की चारों ओर सरहाना हो रही क्योकि पुलिस के हिस्से में ज्यादातर आरोप और बुराइयों का समाना करना पड़ता है। लेकिन आज सालीचौका की जनता ने पुलिस के अच्छे कार्यों पर उन्हें सम्मानित किया। जिससे पुलिस का मनोबल बढ़ा और पुलिस एक नई ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी जनता और पुलिस प्रशासन के बीच अगर ऐसे समन्वय होकर कोई भी काम होगा तो आने वाले समय बड़े से बड़े अपराधों पर अंकुश लग सकता है।
HIGHLIGHTS