ग्रामीण को घर से उठा जंगल ले गए नक्सली, फिर गला काटकर की हत्या

By: PalPal India News
February 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने हरमा हेमला नामक ग्रामीण की गला काटकर हत्या कर दी है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर इन लोगों ने आतंक मचाते हुए देर रात नक्सली पीड़ित के घर पहुँच और उसका अपहरण कर जंगल में ले गये, जहां उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना थाना अरनपुर के ककाड़ी गांव की है। यहां देर रात नक्सली पीड़ित के घर पहुंचे और उसका अपहरण कर जंगल में ले गये, जहां उसकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ये जानकारी दंतेवाड़ा पुलिस ने दी है। बता दें कि पिछले 2 दिनों में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *