ग्वारीघाट के उमाघाट में युवक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से किया वार

By: PalPal India News
August 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। लार्डगंज निवासी समित तिवारी नाम के युवक की ग्वारीघाट में बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच उमाघाट में यह वारदात हुई। समित पर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घर वालों को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर समित की हत्या किसने की।

HIGHLIGHTS

  • ग्वारीघाट के उमाघाट में युवक की हत्या।
  • अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से किया वार।
  • लार्डगंज निवासी समित तिवारी को उतारा मौत के घाट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *