पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर समाचार। – ग्वारीघाट मुक्तिधाम में हुआ कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का अंतिम संस्कार। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के पुत्र अमोल सक्सेना का अंतिम संस्कार आज शाम ग्वारीघाट मुक्तिधाम में संपन्न हुआ । मुखाग्नि चचेरे भाई अर्पित सक्सेना ने दी ।
21 साल के अमोल का रविवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हीट स्ट्रोक बताई जा रही है। इससे पहले सोमवार शाम को अमोल का शव दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिए जबलपुर लाया गया। कलेक्टर के सिविल लाइन स्थित बंगले से अमोल की अंतिम यात्रा निकाली गई। गौरी घाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक संजय यादव, प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी और एसपी आदित्य प्रताप सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए।
HIGHLIGHTS