पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर नर्मदा के तट ग्वारीघाट स्थित श्री सिद्ध सोमेश्वर धाम में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महंत केवल पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में प्रत्येक सावन सोमवार पर सुबह 10:00 बजे से महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया जाएगा। उसके साथ-साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।
महंत केवल पुरी महाराज ने बताया कि सावन सोमवार का विशेष महत्व है भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह माह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए हर किसी को सावन के प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव की आराधना करना चाहिए। महेंद्र केवल पुरी महाराज ने इस आयोजन में भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
HIGHLIGHTS